पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने एक बार फिर ED की कार्रवाई को लेकर BJP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि आज फिर BJP की ED पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है। CM मान ने दावा किया कि पिछले एक साल में यह तीसरी बार है जब ED ने छापेमारी की है, जबकि पिछले एक महीने में दूसरी बार कार्रवाई हुई है।
“बार-बार छापे, फिर भी कुछ नहीं मिला”
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार छापेमारी के बावजूद एजेंसियों को अब तक कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए कर रही है।
CM मान ने अपने बयान में कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, जिसे कभी झुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब और शहीद भगत सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि जिस पंजाब को इतिहास में बड़े-बड़े शासक नहीं झुका सके, उसे आज राजनीतिक दबाव से भी नहीं झुकाया जा सकता।
ED-BJP गठबंधन पर सवाल
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में ED और BJP के बीच “अनैतिक गठबंधन” होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग हर तरह के दबाव का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देंगे। इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है।
