पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने संगरूर स्थित गुरुद्वारा श्री ज्योतिसर साहिब में माथा टेका। इस दौरान गुरु घर प्रबंधन और स्थानीय संगत ने बेअदबी विरोधी सख्त कानून लाने के लिए उनका सम्मान भी किया।
CM मान ने कहा कि यह कानून संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग थी और इसे लागू करके उन्हें खुशी महसूस हो रही है।
“लोगों के दिलों को मिली ठंडक”
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू होने से लोगों के दिलों को ठंडक मिली है। उन्होंने दावा किया कि अब धार्मिक ग्रंथों और गुरु साहिब की मर्यादा के खिलाफ काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

CM मान ने लोगों से अपील की कि नए कानून को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी गलत जानकारी से बचें।
PM मोदी पर भी साधा निशाना
भगवंत मान ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता को सिर्फ जुमले नहीं, बल्कि सच बताया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भावनाओं और धार्मिक सम्मान की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
