Punjab Police ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपना विशेष अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ लगातार जारी रखा हुआ है। अभियान के 112वें दिन राज्यभर में कई जगहों पर एक साथ बड़े स्तर पर छापेमारी की गई। पुलिस ने चिन्हित ठिकानों पर लक्षित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर दबाव बढ़ाया।
516 छापे, 213 लोग हिरासत में
पंजाब पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस अभियान के दौरान कुल 516 छापे मारे गए। कार्रवाई के दौरान 213 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा 11 उद्घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे।
हथियार भी हुए बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने 2 हथियार भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में गैंगस्टर गतिविधियों और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।
कुल गिरफ्तारियां 28 हजार के पार
पंजाब पुलिस के मुताबिक, ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान शुरू होने से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 28,551 तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैंगस्टरों से जुड़ी किसी भी जानकारी को एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुमनाम तरीके से साझा किया जा सकता है।
