CM Bhagwant Mann ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पंजाब में चल रही और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े मुद्दे केंद्रीय मंत्री के सामने रखे। दोनों नेताओं ने सड़क विकास को राज्य की तरक्की के लिए जरूरी बताया।

बैठक के दौरान पंजाब सरकार की ‘सड़क सुरक्षा फ़ोर्स ’ (SSF) पहल पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस विशेष पहल की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों में लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा करना है। नितिन गडकरी ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे लोगों की सुरक्षा के लिए एक अनूठा कदम बताया।
पंजाब सरकार का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। ‘सड़क सुरक्षा फ़ोर्स ’ के जरिए हादसों में तुरंत सहायता पहुंचाने और लोगों की जान बचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
