पेट्रोल, डीज़ल और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पंजाब में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री और AAP पंजाब के अध्यक्ष Aman Arora ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन हकीकत में किसानों पर खर्च और बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
धान के सीज़न में बढ़ी किसानों की चिंता
अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में धान की बुवाई का समय शुरू होने वाला है और ऐसे वक्त पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। खेतों में ट्रैक्टर, पानी की मोटर और दूसरी कृषि मशीनों के लिए डीज़ल की जरूरत होती है। ऐसे में ईंधन महंगा होने से खेती की लागत भी बढ़ जाएगी।
“जन-विरोधी फैसला वापस लिया जाए”
AAP नेता ने कहा कि महंगाई पहले ही आम लोगों और किसानों की कमर तोड़ रही है। उन्होंने पेट्रोल, डीज़ल और CNG के दाम बढ़ाने के फैसले को जन-विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों और आम जनता को राहत देने वाले फैसले लेने चाहिए, न कि उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाले।
