Punjab Police ने राज्य में चल रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के 440वें दिन पुलिस ने अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 286 ग्राम हेरोइन और 7 किलोग्राम पोस्त की भूसी बरामद की। इसके अलावा 318 नशीली गोलियां और कैप्सूल भी जब्त किए गए। पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़ी ₹10,330 की नकदी भी बरामद की है, जिसे ड्रग मनी बताया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस ने केवल कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को सुधारने की दिशा में भी कदम उठाए। 16 व्यक्तियों को काउंसलिंग देकर नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर लोगों को नशे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
पंजाब पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ड्रग नेटवर्क और नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। राज्य में शांति और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
