भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने जुलाई 2025 में Microsoft Windows और Office यूज़र्स को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी का कहना है कि Microsoft के कई प्रोडक्ट्स में खतरनाक कमज़ोरियाँ पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं या आपके कंप्यूटर सिस्टम को भारी नुकसान पहुँचा सकते हैं।
क्या कहा गया है CERT-In की रिपोर्ट में?
CERT-In ने इस चेतावनी को “उच्च गंभीरता” की श्रेणी में रखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Microsoft के कई सॉफ़्टवेयर में ऐसी खामियाँ हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी कर सकते हैं:
-
आपके सिस्टम का पूरा कंट्रोल लेने के लिए
-
निजी डाटा जैसे फोटो, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड आदि चुराने के लिए
-
रिमोट से खतरनाक कोड चलाकर सिस्टम को हैक करने के लिए
-
आपकी सिक्योरिटी सेटिंग्स को बंद करने या बाईपास करने के लिए
-
सिस्टम की महत्वपूर्ण सेटिंग्स से छेड़छाड़ करने के लिए
-
नेटवर्क या सर्वर को डाउन करने के लिए
-
स्पूफिंग अटैक के जरिए किसी और की पहचान छिपाकर हमला करने के लिए
ये सभी खामियाँ सिस्टम की सुरक्षा को कमजोर बना सकती हैं। हैकर्स इनका इस्तेमाल कर किसी भी कंप्यूटर – चाहे वो किसी व्यक्ति का हो या किसी कंपनी का – को आसानी से निशाना बना सकते हैं।
किन-किन उपयोगकर्ताओं को है सबसे ज्यादा खतरा?
CERT-In के अनुसार, निम्नलिखित Microsoft प्रोडक्ट्स खतरे में हैं:
-
Microsoft Windows (सभी वर्जन)
-
Microsoft Office
-
Microsoft Edge और अन्य ब्राउज़र्स
-
Microsoft Dynamics
-
Azure (क्लाउड सर्विस)
-
SQL Server
-
System Center
-
डेवलपर टूल्स जैसे Visual Studio
-
और वे पुराने सॉफ़्टवेयर जो केवल ESU (Extended Security Updates) के ज़रिए अपडेट हो रहे हैं
जो उपयोगकर्ता इनमें से किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस का उपयोग कर रहे हैं, उनका सिस्टम साइबर हमलों की चपेट में आ सकता है, खासकर कारोबारी और क्लाउड सेवाओं के यूजर्स को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
Microsoft ने क्या कहा?
Microsoft ने भी इस रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है और इन कमज़ोरियों को दूर करने के लिए सुरक्षा पैच और अपडेट जारी कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि इन खामियों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन खतरा बना हुआ है।
कैसे बचें साइबर हमलों से?
सभी उपयोगकर्ताओं को सलाह दी गई है:
-
अपने सिस्टम में ऑटोमैटिक अपडेट्स ऑन करें
-
Microsoft द्वारा जारी नया सिक्योरिटी अपडेट तुरंत इंस्टॉल करें
-
सिस्टम को अपडेट के बाद रीस्टार्ट ज़रूर करें
-
किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट को ओपन न करें
-
नियमित रूप से एंटीवायरस और सिक्योरिटी टूल्स का इस्तेमाल करें
यदि आप Windows, Office, Azure या Microsoft के किसी अन्य टूल का उपयोग करते हैं, तो तुरंत अपने सिस्टम को अपडेट करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। समय पर सावधानी बरतकर आप अपने डाटा और सिस्टम को बड़े साइबर खतरे से बचा सकते हैं।
