पंजाब सरकार ने राज्य के जेल विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 12 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। यह फेरबदल जेल व्यवस्था को और बेहतर और प्रभावी बनाने के मकसद से किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें कुलवंत सिंह, अरविंदर पाल सिंह भट्टी, गुरचरण सिंह धालीवाल, वरुण शर्मा, कुलविंदर सिंह, रमनदीप सिंह भंगू, शिवराज सिंह नंदगढ़, राजा नवदीप सिंह, मनजीत सिंह सिद्धू, हरचरण सिंह गिल, सुच्चा सिंह और आदर्शपाल शामिल हैं।
इन अधिकारियों को राज्य की विभिन्न जेलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादले जेलों में प्रबंधन और सुरक्षा को और मज़बूत करने की दिशा में सरकार का एक अहम कदम माने जा रहे हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई विभागीय ज़रूरतों के अनुसार की गई है और इससे जेलों के कामकाज में सुधार की उम्मीद की जा रही है। तबादलों की पूरी सूची संबंधित विभाग की वेबसाइट या आधिकारिक सूचना में उपलब्ध है।

