पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगले चार दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि किसी बड़े खतरे की चेतावनी नहीं दी गई है।
आज कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 13 सितंबर को पंजाब के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।
14 और 15 सितंबर का मौसम
14 और 15 सितंबर को अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे बरसात के दिनों में सतर्क रहें।
16 सितंबर: उत्तर पंजाब में बरसात
16 सितंबर को पंजाब के उत्तरी इलाकों जैसे पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा।
1 सितंबर को बड़े हिस्से में बरसात
मौसम विभाग ने 17 सितंबर को पंजाब के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना जताई है। खास तौर पर अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, पटियाला, एस.ए.एस. नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, पठानकोट और राजस्थान से सटे जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
लोगों और किसानों को चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बरसात वाले दिनों में लोग सावधानी बरतें, खासकर वे इलाके जो पहले से ही बाढ़ से प्रभावित रहे हैं। वहां पानी भरने का खतरा बरकरार रहेगा।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि बारिश से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
