Harpal Singh Cheema ने BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए गैर-BJP शासित राज्यों में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मशहूर लोगों को निशाना बनाकर कानून-व्यवस्था का माहौल खराब करने की साजिश हो रही है।
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग का जिक्र
हरपाल चीमा ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। चीमा के मुताबिक, यह बेहद गंभीर मामला है और इससे लोगों में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
गुजरात जेल और केंद्र सरकार पर सवाल
फाइनेंस मिनिस्टर ने आरोप लगाया कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है और उसे केंद्र की BJP सरकार सुरक्षा दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर गैंग जेल में रहते हुए भी ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी ले रहा है, तो इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ी राजनीति
हरपाल चीमा ने कहा कि गैर-BJP राज्यों में कानून-व्यवस्था खराब दिखाने के लिए इस तरह की घटनाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले में तुरंत सख्त कदम उठाए और गैंगस्टर नेटवर्क पर पूरी तरह रोक लगाए।
