Harpal Singh Cheema ने BJP पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी डर और दबाव की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh पर BJP में शामिल होने का दबाव बनाया गया। चीमा ने कहा कि डर का माहौल तैयार करके लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है।
लॉरेंस बिश्नोई को लेकर उठाए सवाल
हरपाल चीमा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए कहा कि उसे गुजरात की जेल में रखा गया है और BJP सरकार उसे संरक्षण दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में रहते हुए भी बिश्नोई गैंग का नाम लगातार कई घटनाओं में सामने आ रहा है, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विपक्ष शासित राज्यों को निशाना बनाने का आरोप
फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि BJP गैर-BJP शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था खराब दिखाकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। उनके मुताबिक, मशहूर लोगों और पंजाब से जुड़े चेहरों को निशाना बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है।
राजनीति में बढ़ी बयानबाजी
दिलजीत दोसांझ और लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।
